
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (बिंद्रा बाजार ) में थाने के पास गुरुवार की सुबह लगभग 6:30 बजे शौच के लिए गए रसूलपुर माफी गांव निवासी भरत कुमार (35) पुत्र राम हरि की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर माफी गांव निवासी भरत कुमार 35 वर्ष पुत्र राम हरि प्रतिदिन टहलने के लिए रानीपुर रजमो ( बिंद्रा बाजार) थाने से 50 मीटर आगे हाइडल के सामने से गुजर रहे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गए जहां पर डॉक्टर ने भरत कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कुर्सी और खाट बिनकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह पांच भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर था ।मृतक एक पुत्र अभय 4 वर्ष का पिता था। मृतक की पत्नी माधुरी देवी लगभग सात महीने की गर्भवती भी है। मृतक की माता शांति देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
