
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हसीना बानो पत्नी हाशिब अहमद ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
आरोप है कि उसके पति हाशिब अहमद अब उसे और अपने बच्चों को छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिसके चलते पति हाशिब व उनके साथ रह रही पटना बिहार की महिला जिनत द्वारा आए दिन प्रताड़ित व बेइज्जत किया जा रहा है। साथ ही बर्बाद करने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उसके पूरे परिवार के नाबालिक लड़कियों का मोबाइल से कट कॉपी करके अश्लील तरीके से इंस्टाग्राम, फेसबुक, मोबाइल पर डीपी लगाकर वायरल किया जा रहा है। जिससे परिवार काफी डरा हुआ है। पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस में की लेकिन कोई कार्रवाई न होने से एसपी को शिकायती पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी हेमराज मीना ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।
