अवैध अल्युमिनियम की फैक्ट्री पर नगर पंचायत द्वारा चस्पा की गई नोटि

दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले के नगर पंचायत बूढ़नपुर में अल्युमिनियम की फैक्ट्री अवैध तरीके से काफी दिनों से संचालित हो रही थी। इससे काफी प्रदूषण फैल रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से किया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मंशाराम के निर्देश पर कर्मचारियों ने अवैध फैक्ट्री पर नोटिस चस्पा किया। इस मामले की जानकारी देते हुए नगर पंचायत के लिपिक मौसम राजभर ने बताया कि नगर पंचायत में अवैध अल्युमिनियम की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। जिस पर आज नोटिस चस्पा की गई है। फैक्ट्री के मालिक को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि एक सप्ताह के अंदर वह संबंधित लाइसेंस और फैक्ट्री के कागजात नहीं दिखाते हैं तो एक सप्ताह के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *