दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर और गंभीरपुर बाजार के बीच में शनिवार को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर ट्रक चालक से ट्रक में रखा एक लाख चौदह हजार पांच सौ रुपये लेकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंसूराबाद निवासी ट्रक चालक अंसार अहमद पुत्र अब्दुल माजीद रविवार को गंभीरपुर थाने में तहरीर दिया। उसके मुताबिक शनिवार को वह अपने ट्रक यूपी 70 BT 1233 पर केला लादकर बलिया जिले में ट्रक खाली किया और खाली करके अपना ट्रक वापस लेकर इलाहाबाद जा रहा था। वह ट्रक लेकर जैसे ही मोहम्मदपुर से आगे बढ़े की स्कार्पियो सवार असलहे से लैस बदमाशों ने मेरी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और दो लोग मेरी गाड़ी में बैठ कर मेरी गर्दन पर पिस्टल लगा दिया। पिस्टल लगाने के उपरांत उन्होंने गाड़ी में रखे एक लाख चौदह हजार पांच सौ रूपये और मेरी सैमसंग की मोबाइल ले लिए और प्रार्थी को बेहोश की अवस्था में जौनपुर के पास रेलवे क्रॉसिंग के पहले छोड़ दिए। गंभीरपुर पुलिस तहरीर मिलने के बाद बाजारों में लगे सीसीटीवी खंगाल कर लुटेरों को पकड़ने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *