
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शहर में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी। इस प्रकार की चोरी शहर के हर भीड़भाड़ वाले इलाके में हो रही थी। बाइक चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने की योजना बनाकर शहर कोतवाली पुलिस द्वारा दो चोरों को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से चोरी की बाइक, बड़े पैमाने पर बाइकों के कलपुर्जे मिले हैं। पुलिस गिरफ्तार दोनों चोरों का चालान कर जेल भेजवा दी।
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार हुए चोरों में सुनील पुत्र अशोक निवासी मलिक सुदनी थाना मुबारकपुर आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष, और दूसरा श्याम नारायण पुत्र स्व. फूलचन्द निवासी करखिया थाना रौनापार आजमगढ़ हाल पता मालिक सिंह एन्ड ब्रदर्श ट्रेडिंग कम्पनी हाफिजपुर थाना कोतवाली उम्र 57 वर्ष है। कोतवाल ने बताया कि श्याम नरायण की हाफिजपुर में कबाड़ की दुकान है। सुनील उसका मित्र है। सुनील शहर में रैकी करके बाइक चोरी करके श्याम नरायण को बेच देता है। श्याम नरायण बाइके के चेचिस नंबर को मिटा देते हैं। एक बाइक का सामान दूसरी बाइक में लगाकर उसे बेच देता है। अब तक दर्जनों वाहन इस तरह से यह सभी बेच चुके हैं।
*बरामदगी-*
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक इनके कब्जे से 01 मोटर साइकिल (हीरो होन्डा बिना नम्बर), 18 इंजन, 20 चेचिस, 10 साइलेंसर, 24 साकर, 14 टंकी, 4 हेडलाइट, 18 रिम, 3 सीट, 2 हेड लाइट कबर, 3 अगला मड गार्ड, 1 पिछला मडगार्ड, 2 लाकर, 3 लाकर कवर, 1 मोटर साइकिल बैक लाईट पार्ट, 2 सीट के नीचे का फाइवर कवर, 1 कटर एवं मोटर साइकिल के अन्य छोटे पार्ट्स बरामद हुए।
*गिरफतार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उ0नि0 देवेन्द्र नाथ दुबे, उ0नि0 विपिन कुमार सिंह, म0उ0नि0 स्मिता गुप्ता, कां0 बसन्तलाल, कां0 संदीप विश्वकर्मा, कां0 विवेक शर्मा, हे0कां0 सर्वेश विक्रम, कां0 अरूण यादव थाना कोतवाली आजमगढ़ का नाम शामिल है।
