दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव में बुधवार को नव दंपत्ति की संदिग्ध हाल में मौत हो गयी। बुधवार की रात को लोग पहुंचे तो कमरे में पति की लाश लटक रही थी। जबकि पत्नी की लाश बिस्तर पर थी। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी रामसरीख साहनी (29) पुत्र स्व. जयराम साहनी बुधवार को अपनी पत्नी संजू साहनी के साथ अपने कमरे में था। बुधवार को सुबह दोनों की मौत हो गयी। रामसरीख की भतीजी चांदनी चाचा की लटकती लाश देख शोर मचाई, शोर सुनकर स्वजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। चांदनी ने बताया कि मेरे कमरे से सटा हुआ चाचा का कमरा है। कमरे में चाची लेटी हुई थी व चाचा पंखे में दुपट्टे को खोल रहे थे। मैंने पूछा चाचा यह क्या कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी चाची बांध दी थी। उसे खोल रहा हूं। इसके बाद चांदनी चली गयी। चांदनी कुछ देर बाद में घर में वापस आई तो उसने देखा की चाचा का शव पंखे से लटक रहा है। मृत युवक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी अप्रैल 2024 को पिपरदाढ़ी गोरखपुर हुई थी। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। मृतक की माता उगनी देवी तथा स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर फॉरेंसिक टीम व रौनापार पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक नासिक में रहकर फर्नीचर का काम करता था। जब से शादी हुई तब से घर पर ही रह रहा था।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गयी है। सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कीजा रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *