

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां पुलिस चौकी अंतर्गत फरिहां और रोंवा गांव के बीच में मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार युवक को पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गया और मोटरसाइकिल पर सवार चार छोटे छोटे बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप गाड़ी लेकर चालक भाग गया। घटना की जानकारी किसी ने फरिहां पुलिस चौकी पर दी, तो तत्काल दीवान लक्षीराम राजभर अपने अन्य स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया। दीवान ने बताया कि घायल दो बच्चों के और बाइक चालक का पैर टूट गया है। मोटर साइकिल चालक ने केबल अपना नाम शंभू कुमार निवासी छाऊं थाना गंभीरपुर बताया है और उसके बाद बेहोश हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। पिकअप और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
