दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बघरवा उर्फ मोलनापुर गांव निवासी रामबचन चौहान की पुत्री साल 2019 में घर से गायब हो गयी थी। केस देवगांव कोतवाली में दर्ज था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन उसका कहीं कोई अतापता नहीं चला। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग अभय राज मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश तिवारी उक्त युवती को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जवरा थाना क्षेत्र के गढ़ी धमकन गांव से उसके तथाकथित पति सोनू साक्य व एक वर्षीय पुत्री वर्तिका के साथ बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *