
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के परानापुर आवास पर जाकर मुलाकात किए। साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मुर्ति भेंट किए।
इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आप लोगों का कार्य बहुत ही सराहनीय है। आप लोग गांव को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं। इसके लिए हम आप लोगों को धन्यवाद देते हैं। श्री यादव ने कहा कि आप लोग की लड़ाई के लिए हम सदैव तैयार हैं। आप लोगों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हम संसद में आवास को बुलंद करेंगे और पूरा प्रयास करेंगे कि आप लोगों की पुरानी पेंशन बहाल हो जाय।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव सांसद से बात करते हुए कहा कि संसद भवन में कर्मचारियों के हित के लिए पुरानी पेंशन लागू करवाया जाए। हमारा भरसक प्रयास रहेगा कि आप लोगों के सभी लोगों की पुरानी पेंशन बहाल हो सरकार से माध्यम से संसद भवन में बात रखा जाएगा। अतरौलिया विधानसभा के विधायक संग्राम यादव भी उपस्थित रहे। इस अवसर फर जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष संजय सोनकर, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, जनार्दन यादव, विनोद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, विनोद कुमार, अभय चौहान, सुनील यादव, रामबचन, राजबहादुर चौधरी, बृजेश यादव, दिनेश यादव, सहित सैकड़ों सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
