
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को अगवा करके तीन युवकों ने गैंगरेप किया। वह मौके पर नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। परिवार के लोग उसे खोजते हुए भोर में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। रेप की शिकार पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पीड़िता के पिता के मुताबिक रविवार की रात 12 बजे किशोरी के लापता होने की जानकारी हुई। तभी से पति- पत्नी अपनी पुत्री को ढूंढने लगे। उसकी तलाश करते हुए 3 बजे भोर में घर से पूरब करीब 200 मीटर की दूरी पर पहुंचे तो वहां बच्ची नग्न अवस्था में पड़ी थी। उसके बदन पर कपड़ा नहीं था। उसके मुंह में कपड़ा ठंसा हुआ था। परिवार के लोग किशोरी के मुंह से कपड़ा को निकालकर उसे अपने मंडई में लाए। लोग किशोरी को दूसरा कपड़ा पहनाए। सोमवार की सुबह करीब छह बजे गांव के अनवर सादात को सारी बात बताए। अनवर सादात ने पुलिस को सूचना दिया। सरायमीर पुलिस सूचना पाते ही तुरंत मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में फूलपुर और दीदारगंज थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पीड़िता को इलाज हेतु महिला अस्पताल आजमगढ़ में ले जाकर भर्ती कराई। जहां इलाज चल रहा है। सघन इलाज के बाद पीड़िता को होश आया। पीड़िता ने एक ही आरोपी सूरज राजभर का नाम बताया। पुलिस सूरज को ढूंढ रही है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि केस दर्ज कर ली गयी है। पुलिस पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
