दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाने की पुलिस सोमवार को अपहरण कर शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।

पूर्व की घटना-
दिनांक 21 अप्रैल को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी को अभियुक्त 1.लैस पुत्र तौफीक सा.बस्ती थाना सरायमीर, 2. गुड़िया पत्नी नसीम, 3. ऐरम पुत्री नसीम साकिनान ग्राम छाऊं थाना गम्भीरपुर चार पहिया वाहन में बैठाकर जबरदस्ती शादी का दबाव डालने लगे। जिसके सम्बन्ध में गंभीरपुर थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी। जांच के दौरान अभियुक्त मो. नसीम आजमी पुत्र मो. ताहिर निवासी ग्राम छाऊँ थाना गम्भीरपुर का नाम प्रकाश में आया। सोमवार को उप निरीक्षक अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त मो. नसीम आजमी पुत्र मो. ताहिर निवासी ग्राम छाऊँ थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को ग्राम बसिरहाँ से समय करीब 12:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *