दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
उत्तर भारत की अग्रणी ज्वेलरी चेन और ग्राहकों के सबसे पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के आजमगढ़ स्टोर का नया पता अब सुदर्शन पेट्रोल पंप के निकट सिविल लाइन हो गया है। कंपनी ओन्ड आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भव्य नए स्टोर का शुभारंभ शुक्रवार को सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने किया।
इस अवसर पर जेम्स एंड ज्वेलर्स के संरक्षक बालकृष्ण सराफ, डायरेक्टर्स अतुल सराफ, अनूप सराफ, वैभव सराफ और सौमित्र सराफ मौजूद रहे।
संस्था की तरफ से ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसमें ग्राहकों को आभूषण की खरीद पर सोने का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा।
इस अवसर पर अतुल सराफ ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों का स्नेह हमेशा से हम लोगों को मिलता रहा है। इसी को देखते हुए हम लोग इस स्टोर को शहर के दिल सिविल लाइन में लेकर आए हैं। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली ज्वेलरी स्थानीय स्तर पर ही खरीदने की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स हमेशा ही अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
नए स्टोर के शुभारंभ पर वैभव सराफ ने कहा कि आजमगढ़ में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का यह नया स्टोर क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर सेवा और गुणवत्तायुक्त ज्वैलरी के लिए पहचाना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *