
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज के पल्हना मंडल में संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने जो काम अधूरा छोड़ा था उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने का काम किया है। जब से देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है तब से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलकर दलित समाज के लिए काम किया। चाहे वह राशन हो, शौचालय हो या फिर किसान सम्मान निधि जैसे अनेकों काम हो सरकार बगैर किसी भेदभाव के काम किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले की सरकारों ने जीतनी भी योजनाओं को चलाया वह सिर्फ कागजों में रह गई। किसी भी गरीब को उसका लाभ नहीं मिला। बाबा साहब जिस जाति से आते थे, उस समाज को उन दिनों समाज में अछूत माना जाता था। ऐसे में उन्होंने भेदभावपूर्ण और उपेक्षा भरे व्यवहार का सामना किया।इसके बाद उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितो और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। दलितों के मसीहा अम्बेडकर महान चिंतक समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। बाबा साहब के विचारों को उनकी प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाने का काम अगर कोई करेगा तो वह समाज का युवा ही करेगा।
इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी घनश्याम सिंह पटेल, लालगंज की सांसद संगीता आजाद, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू,मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, दिनेश सिंह, केशव सिंह आदि उपस्थित रहे।
