दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के मित्रसेन ग्राम के निवासी चंद्रधारी ने उप जिलाधिकारी सदर को पत्रक देते हुए बताया कि उसका मकान पुरानी आबादी में पूर्वजों द्वारा बना था। जो आज गिर गया। जिस पर वह अब नए मकान का निर्माण करवा रहा है। जिस पर पड़ोस के विपक्षी हीरावती पत्नी गोरख आदि लोग मकान का विरोध करते हुए लाठी डंडे से लैस होकर निर्माण हो रहे मकान को रुकवा दे रहे हैं। जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। जिस पर स्थानीय अधिकारी लेखपाल व स्थानीय पुलिस द्वारा निरिक्षण कर निस्तारण करने का आदेश भी दिया गया। इसके बावजूद विपक्षी मारपीट करने पर आतुर है। जिसकी शिकायत करते हुए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *