
दैनिक भारत न्यूज
लालगंज (आजमगढ़)। हिंदुस्तान टाइम्स के पूर्व संवाददाता, कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिवक्ता, जनता लघु माध्यमिक विद्यालय चन्देवरा तथा जनता इंटर कॉलेज चन्देवरा के प्रबंधक, प्रमुख समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह (76 वर्ष) चन्देवरा का निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता लगा है।
महेंद्र प्रताप सिंह के पांच पुत्र हैं। जिसमें योगेंद्र प्रताप सिंह शासकीय अधिवक्ता हैं। तथा कलेक्ट्रेट में वकालत करते हैं। दूसरे पुत्र सूर्यकांत सिंह जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। शशिकांत सिंह, निशिकांत सिंह तथा शिशिर कांत सिंह नोएडा आदि महानगरों में अच्छे पदों पर कार्य करते हैं। लोग दलीय सीमाएं तोड़कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास चन्देवरा पहुंच रहे हैं। महेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के जाने माने प्रसिद्ध नेता स्व. ठाकुर अमर सिंह के काफी प्रिय थे। उन्होंने ठाकुर अमर सिंह के माध्यम से बहुत लोगों की मदद की है। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक तथा पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह तिलखरा , दी बार एसोसिएशन लालगंज के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह तथा योगेंद्र राय ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। जो भी उनसे मिलता था वह उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता था। उनका व्यक्तित्व वट वृक्ष की तरह विशाल था। उनके जाने से एक बहुत बड़े शुभ चिंतक की छत्र छाया चली गई है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अविस्मरणीय कार्य किया है। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं।
संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक बेचई सरोज, भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, जनार्दन सिंह गौतम, ओम प्रकाश सिंह, योगेंद्र राय, रिषि कान्त राय, दी बार एसोसिएशन लालगंज के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, इन्द्रासन सिंह एडवोकेट, दीपक अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह, दिवाकर सिंह, धर्म राज राम , सुनील सिंह डब्बू, राम नयन सिंह आदि लोग मुख्य थे।
