दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बीते कई माह से वाराणसी जाने और आजमगढ़ आने में हो रही समस्या अब दूर हो गयी। चंदवक के पास गोमती नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल की मरम्मत हो गयी है। अब इस पुल से होकर बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। सरकार के इस फैसले से आमजन को काफी राहत मिलेगी। लोगों का समय बचेगा। दूरी भी कम हो जाएगी।
20 फरवरी 2023 को नेशनल हाइवे नंबर 233 वाराणसी से आजमगढ़ होते हुए नेपाल के लुंबनी तक जाता है। इस प्रमुख मार्ग पर जौनपुर जिले के चंदवक बाजार के पास स्थित गोमती नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से बड़े वाहनों का प्रवेश पुल की तरफ से बंद कर दिया गया था। रोडवेज की बसें जौनपुर जिला के केराकत होते हुए आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ आने जाने लगी। दूरी बढ़ने पर रोडवेज ने किराया बढ़ा दिया। लेकिन छोटे मार्ग पर स्थित एक और पुल क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों को 12 मई 2023 से वाराणसी से औड़िहार, पतरही, चंदवक होने हुए आवागमन कर दिया गया। ऐसे में और दूरी बढ़ने पर रोडवेज ने और किराया बढ़ा दिया। साथ ही इन दोनों जिलों के बीच दूरी भी काफी बढ़ गयी। लोगों को काफी समय खर्च करना पड़ता था। लोगों को होने वाली इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पुल की मरम्मत कर ली गयी है। इधर से आना जाना शुरू हो गया है। इस फैसले से लोगों में हर्ष का माहौल है। लालगंज बाजार सहित आसपास के लोगों ने कहा कि अब हम लोगों को काफी आसानी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *