दैनिक भारत न्यूज

प्रतापगढ़।
जिले के रहने वाले एक सभासद की गर्भवती पत्नी के साथ हैवानियत की घटना ने सभी को झंकझोर दिया है। यह घटना गुरुवार की देर शाम को घटित हुई है। दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की राड डाल दिए थे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर पुलिस इस घटना को मामूली बताते हुए कहा कि किसी ने पत्थर मारा है। जिससे चोट लगी है और रक्तस्राव और घायल होने की बात का पता चला है। सच का पता लगाया जा रहा। इधर सभासद का कहना है कि उनके विरोधी विवादित जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे थे। एक सांसद ने खुद मौके पर जाकर एक दिन पहले यह निर्माण शुरू कराया था। गुरुवार को विरोधी निर्माण करने लगे तो उसने गड़वारा चौकी इंचार्ज को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर काम बंद कराया। इसके बाद भी लोग बार-बार काम शुरू कर दे रहे थे और उसे बंद करने के लिए चौकी इंचार्ज को कई बार मौके पर आना पड़ा।
सभासद के अनुसार, गुरुवार की देर शाम उसकी गर्भवती पत्नी घर के बाहर लकड़ी लेने गयी थी। वहां अंधेरे में मौजूद चार लोगों ने उसे दबोच लिया। आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की राड डाल दिया। जिससे रक्तस्राव होने लगा और महिला की हालत बिगड़ गई। पुलिस को सूचना देकर वह उसे सीएचसी ले गया। वहां से महिला को अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उधर इस संबंध में सीओ सिटी प्रतापगढ़ शिवनारायण वैश का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। महिला अंधेरे में लकड़ी लेने गई थी। जानकारी मिली है कि वहां किसी के पत्थर मारने से वह घायल हुई है। अन्य जो भी आरोप है, उसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *