
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता करके बताया कि जिला पंचायत आजमगढ़ विभाग में सड़क निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला किया गया है। इसमें नीचे से लेकर शीर्ष नेतृत्व की संलिप्तता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक
जिला पंचायत विभाग ने पूर्व में कराए गए सात कार्यों का टेंडर जारी कर दिया। जबकि इन सड़कों का पहले ही निर्माण पूरा हो चुका है। प्रशासनिक जांच में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। इस मामले मेें प्रशासन ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। डीएम की तरफ से भेजी गयी चिठ्ठी पर अमल करके जल्द ही कयी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्होने डीएम विशाल भारद्वाज से किया था। डीएम ने पूरे मामले की जांच सीडीओ परीक्षित खटाना को सौंपी तो सीडीओ ने नौ सदस्यीय जांच समिति गठित किया। समिति की जांच में यह गोलमाल उजागर हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से डीएम को सौपे गए शिकायत पत्र के मुताबिक जिला पंचायत की ओर से 6 दिसंबर 2023 को ऑनलाइन निविदा निकाली गई थी। निविदा की डेडलाइन 26 दिसंबर 2023 तय की गई थी। इसमें कुल 160 कार्य दर्शाए गए हैं। इनमें आठ कार्य ऐसे हैं जो पूर्व में ही हो चुके हैं।
इन प्रमुख सड़कों की जांच में हुआ है गोलमालः
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिन प्रमुख सड़कों के निर्माण में गोलमाल किया गया है। उसमें
पल्हना विकास खंड के ग्राम खुरूसों में रामचरन पूर्व प्रधान के घर से बाग तक अवशेष सीसी कार्य, लागत 15.39 लाख रुपये, निविदा आमंत्रित तिथि से सात माह पहले पूरा है।इसी क्रम में विकास खंड मार्टीनगंज में दीदारगंज खेतासराय मार्ग से पीजी काॅलेज के बगल से फुलेश कुशल गांव मार्ग तक लेपन कार्य, 21.4 लाख रुपये, नौ माह पूर्व, पल्हना के ग्राम खुरूसों में पिच रोड से मंदिर तक सीसी कार्य, 11.05 लाख रुपये, सात माह पूर्व, विकास खंड तहबरपुर में ग्रामसभा त्रिमुहानी पिचरोड से दुर्गा मंदिर तक सीसी रोड के लिए 8.39 लाख रुपये की निविदा आमंत्रित की गई थी। कोई कार्य मौके पर नहीं पाया गया।, विकास खंड मार्टीनगंज में दीदारगंज खेतासराय मेनरोड से फुलेश पुरवा में ओमप्रकाश मिश्रा के घर तक अवशेष लेपन कार्य, 11.05 लाख रुपये, नौ माह पूर्व, विकास खंड पल्हनी के सदर गेट के सामने फौजी पीसीओ के बगल से पठखौली संपर्क मार्ग का सीसी कार्य, 21.18 लाख रुपये, सात माह पूर्व, विकास खंड अहरौला के लेदौरा आबादी संपर्क मार्ग पर सीसी कार्य, 15.61 लाख, पूरे पाए गए।, विकास खंड लालगंज के ग्राम सलेमपुर में यमुना मौर्या के घर से छावनी तक लेपन कार्य, 32.46 लाख, पूरे पाए गए।
