
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
प्रशासन जहां लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के प्रयास में जुटा है। वहीं धर्म के खिलाफ भ्रामक वीडियो बनाकर लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा। सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक वीडियो शेयर करने वाले आरोपी को कंधरापुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलाखों के पीछे है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक चार अप्रैल को वादी मुकदमा उप निरीक्षक रमेश कुमार ने लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी काशी नाथ यादव पुत्र राम अजोर यादव निवासी ग्राम विशौली थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक टिपप्णी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। कंधरापुर थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराई गयी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी।
गिरफ्तारी का विवरण ः
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर सुदेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त काशी नाथ यादव पुत्र राम अजोर यादव निवासी ग्राम विशौली थाना कन्धरापुर को जोलहापुर मोड़ कस्बा कन्धरापुर से समय करीब 15.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को जेल भेजवाकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गयी है।
