
दैनिक भारत न्यूज
सगड़ी, (आजमगढ़)।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली इब्राहिमपुर गांव निवासी एक बदमाश द्वारा काफी दिनों से गांव के सामने कुरहस मोड़ के पास कट्टा सटाकर धमकी देकर लोगों से छिनैती करने का कार्य किया करता था। जिसको लेकर चौकी इंचार्ज इमलिया थाना कोतवाली जीयनपुर द्वारा आरोपी नवीन सिंह पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी सिंह को गिरफ्तार करके कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाश को जेल भेजवा दिया गया।
चौकी इंचार्ज इमलिया सुभाष तिवारी द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात 8:30 बजे जब वह सड़क पर छिनैती करने की फिराक में था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि वह काफी दिनों से लगातार लोगों को डरा धमकाकर छिनैती किया करता था। जिसकी सूचना पुलिस को कई लोगों ने दी थी। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाया था और शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।
