
रिपोर्टः अरुण यादव
आजमगढ़।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसंबर 2023 की दोपहर चाकू मारकर की गयी युवती की हत्या में शामिल उसका प्रेमी सहित अन्य दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दीदारगंज थाने की पुलिस इन दोनों को अलग अलग क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार की है। पुलिस आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और कुछ रुपये बरामद की है। दोनों हत्यारोपियों का इलाज चल रहा।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शुभम गौतम पुत्र जित्तू राम उर्फ चन्द्रजीत निवासी ग्राम सुरहन हरिजन बस्ती वार्ड न0-3 अटल नगर मार्टिनगंज थाना दीदारगंज, नवनीत सिंह उर्फ गागुंली पुत्र पूरन सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह निवासी ग्राम सुरहन थाना दीदारगदंज
पूछताछ का विवरणः
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त शुभम ने बताया कि नवनीत सिंह उर्फ गांगुली पुत्र पूरन सिंह ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज आजमगढ़ मेरा दोस्त है तथा मैं उसका ट्रैक्टर चलाता हूँ। दिनांक 23.12.2023 को नवनीत सिंह ने मुझे फोन कर सिवान नहर पर मिलने को कहा। मैं मोटर साइकिल से जाकर नवनीत से मिला। नवनीत ने कहा कि शबनम राजभर अपने मां के साथ खेत मे सिंचाई कर रही है और खाना लेने अपने घर जा रही है मुझे उससे मिलना है। हम लोग शबनम राजभर के पास पहुचें और नवनीत ने करीब 3 से 4 मिनट तक बात किया। नवनीत सिंह ने शबनम से कहा कि चलो हम लोग शादी कर लें, शबनम ने कहा कि तुम मेरे मम्मी पापा से बात कर लो तभी मैं तुमसे शादी करुंगी। इससे नवनीत सिंह उर्फ गांगुली नाराज हो गया और हम लोगों ने चाकू से शबनम की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दिये तथा अपनी मोटर साइकिल से सुरहन के रास्ते भाग गये।
