दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बूढ़नपुर।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रायपुरखुरासिन गांव निवासी उमेश पुत्र स्व. राम पलट का शव सोमवार की दोपहर मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई।
बतादें कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उमेश का शव उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा के पीछे खेत में पड़ा था। जिसकी सूचना स्कूल के छात्रों के जरिए पुलिस को दी गयी। ग्रामीणों ने बताया की उमेश तीन भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह अपने परिवार के साथ अलग रह रहा था। उसके साथ उसकी मां भी रहती थी। वह मेहनत मजदूरी करके अपना और परिवार का पेट भर रहा था। चौकी प्रभारी रामनिहाल वर्मा ने बताया कि लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *