दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बूढनपुर, (आजमगढ़ )।
स्थानीय तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। तहसील सभागार में सुबह दस बजे लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें बूढ़नपुर लेखपाल संघ का चुनाव के लिए मतदान दिन में 11:00 बजे से प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने दिलीप पाठक और अजीत यादव ने नामांकन किया। वही मंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अरुण चतुर्वेदी और रोशन द्विवेदी ने अपना नामांकन किया। शेष पदों पर निर्विरोध चुना गया। नामांकन के तत्पश्चात मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें लेखपाल संघ के अध्यक्ष पद के लिए दिलीप पाठक को चुना गया। दिलीप पाठक को 39 मत प्राप्त हुए वही उनके निकटतम प्रतिबंध अजीत यादव को 29 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार 10 मतों के अंतर से दिलीप पाठक ने अजीत यादव को पराजित किया। जबकि मंत्री पद के प्रत्याशी अरुण चतुर्वेदी को 39 मत प्राप्त हुए। उनके निकट प्रतिद्वंदी रोशन द्विवेदी को 29 मत प्राप्त हुए। अरुण चतुर्वेदी ने रोशन द्विवेदी को 10 मतों के अंतर से पराजित किया। शेष पदों पर निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रम सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुदर्शन मिश्र, उपमंत्री पद के लिए अरविंद सोनकर, कोषाध्यक्ष पद के लिए अतुल कुमार, ऑडिटर पद के लिए पंकज कुमार को चुना गया। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि वरिष्ठ लेखपाल प्रेम प्रकाश यादव के नेतृत्व में सकुशल चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी कराया गया। इस मौके पर नीरज तिवारी, नेहा राजपूत, अरविंद तिवारी, श्वेता तिवारी, हरिराम वर्मा, शिल्पा वर्मा, पूजा यादव, यशपाल चौहान, अमर सिंह, वीरेंद्र कुमार गौतम, विवेक कुमार यादव, हरि श्याम निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *