दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
नेशनल हाईवे नंबर 233 पर स्थित देवगांव के अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूरब अनियंत्रित दो बाइकों की टक्कर हो गयी। इस दौरान एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आई है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खेतौरा गांव निवासी संदीप कुमार 40 पुत्र रामचंद्र नेशनल हाईवे 233 पर किसी काम से बाइक लेकर जा रहा था।वह हाइवे पर विपरीत दिशा से जा रहा था कि आजमगढ़ की ओर से वाराणसी की ओर जाने वाले एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *