
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बूढ़नपुर, ( आजमगढ़)।
विकासखंड कोयलसा के शिक्षा क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एएओ अधिकारी शैलेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 दिसंबर से 8 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिसमें सर्व शिक्षा अभियान, निपुण भारत, मिशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सरकार द्वारा चलाई जा रही है। योजनाओं की जानकारी लखनऊ के कलाकारों के माध्यम से दी जा रही है। इस मौके पर अजय कुमार तिवारी, मनोज, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप पांडेय, नागेंद्र दुबे, महेश, देवेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, गुडलक सिंह, प्रदीप, रणजीत, हरिलाल राजभर, विनोद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे हैं।
