दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी बढ़त बनाते हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विजय पताका फहराने का कार्य किया है।
भाजपा के तीन बड़े राज्यों में विजई बढ़त लेने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर इकट्ठा होकर जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ ही पटाखे जलाए तथा रंगो की होली खेली।
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का विश्वास मोदी जी की लोकप्रियता तथा अमित शाह व जेपी नड्डा के कुशल रणनीति के साथ ही कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ समर्पण और अथक मेहनत को समर्पित किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा की मोदी जी का आमजनमानस से लगाव बहुत ही गहरा है, विपक्ष के भ्रामक प्रचार पर जनता का भाजपा को समर्थन भारी पड़ा है। तीनो प्रदेशों में भाजपा की विजय ये साबित करती है कि देश की जनता राष्ट्रवाद और विकास के साथ है। विपक्ष और कांग्रेस ने विध्वंस की राजनीति की है। जबकि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर चलती है। हमारे लिए पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति भी महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी हार चुनाव को पूरे ताकत से लड़ती है, हमारे लिए कोई भी चुनाव बड़ा या छोटा नही होता। चाहे पंचायत चुनाव हो या पार्लियामेंट का चुनाव हमारे लिए दोनों ही चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है हमारे कार्यकर्ता सभी चुनाव में बराबर ताकत लगते हैं तथा अपने नेतृत्व के आदेशों का अक्षरशः पालन करते हैं हमारी जीत का यही मूल मंत्र है। भाजपा सरकार का सुशासन और शीर्ष नेतृत्व की सधी हुई रणनीति से विपक्षी पार नही पा रहे हैं, हमारी सरकार चाहे प्रदेश में हो या मोदी जी के नेतृत्व में देश में चल रही सरकार जनता के प्रति संवेदनशील होकर जनता के हित में लगातार बिना किसी हिचक के कार्य करना ही हमारी और आमजनमानस के प्रति भावनात्मक कड़ी का कार्य करती है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आज़मगढ़ सदर कृष्ण पाल , जिला प्रभारी अशोक सिंह , पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह व सोनू सिंह, केयसला ब्लाक प्रमुख संतोष यादव, लालगंज जिला मीडिया प्रभारी पंकज राय , हनुमत सिंह, योगेंद्र राय ,सुनील सिंह डब्बू , डीसीएफ चेयरमेन चंदेश्वर राय ,संचित श्री चौहान, दिलीप सिंह बघेल ,रानू राजभर , हरीश तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी , लोकसभा विधानसभा के प्रभारी एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *