दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
निजामाबाद थाने के बघौरा इनामपुर गांव के पास शनिवार को अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेजवा दिया। महिला की लाश पीएम को भेजवा दिया गया।
मृत महिला इंद्रावती देवी (40) पत्नी महेंद्र प्रजापति थी। वह बरदह थाना क्षेत्र के हरिनामपुर गांव की रहने वाली थी। वह
अपने बेटे संतोष के साथ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी अपनी ननद के घर आई हुई थी। शनिवार की दोपहर ननद के घर से वापस अपने घर जा रही थीं। जैसे ही फरिहां बाजार के समीप
बघौरा इनामपुर गांव के पास पहुंची कि उधर से गुजरे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मारा। इंद्रावती बाइक से नीचे सड़क पर गिरी और ट्रक के पहिए के नीचे आकर घायल हो गयी। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोग ट्रक को पकड़कर पुलिस को घटना की सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *