
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस शनिवार को अग्रसेन तिराहा के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एक कालेज प्रबंधक को धमकी देकर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था।
यह रहा घटनाक्रमः
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक बीते 28 नवंबर को आलोक मिश्रा पुत्र दिनेश चन्द्र मिश्रा सा.- सरायमन्दराज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ( संचालक हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल HMPS आजमगढ़) द्वारा सूचना दी गयी कि पियूष उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय व जगदीश उपाध्याय पुत्र जोधी उपाध्याय सा. छोटी हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा मुझे डराकर 3 लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पूरी करने के बाद शनिवार को मुख्य आरोपी जगदीश उपाध्याय पुत्र जोधा निवासी छोटी हरैया थाना कोतवाली को अग्रसेन तिराहा से गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लाइसेंसी एक अदद पिस्टल 32 बोर व 6 अदद कारतूस बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया।
