
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
जनपद के सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन दीवानी बार एसोसिएशन चुनावी घमासान गुरुवार से नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ शुरू हो गया। बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, मंत्री समेत बाईस विभिन्न पदों के लिए गुरुवार को 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों ने, मंत्री पद के लिए बारह लोगों ने ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पांच लोगों ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन लोगों ने, सहमंत्री के तीन पदों के लिए आठ लोगों ने, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए चार लोगों ने, आय व्यय निरीक्षक के एक पद के लिए के एक ने, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए एक उम्मीदवार ने तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए दो उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र की बिक्री का आखिरी दिन है। जबकि चार व पांच दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जायेगे। मतदान 18 दिसंबर को होगा। चुनाव को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में माहौल गरमा गया है। चुनावी मठाधीशों ने गुणा भाग लगाना शुरू कर दिया है। सभी के अपने अपने दावे है।
