
प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बूढ़नपुर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र में स्थित उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रांगण में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्या से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है। इससे व्यक्ति की एक अलग पहचान बनती है। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहाः 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में एकडगी के गौरव कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में किसान बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सकीना बानो ने प्रथम स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में सब जूनियर वर्ग बालक वर्ग में मुबारकपुर के दुर्ग विजय भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में दौड़ में कोयलसा की प्रीती ने प्रथम स्थान हासिल किया।
800 मीटर जूनियर वर्ग बालक में अंकित प्रजापति निवासी रत्नावे ने प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में हुसैनपुर की अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 1500 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग बालक में आकाश सिंह निवासी हिसामुद्दीनपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग गोला क्षेपण में सचिन कनौजिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीश कुमार मौर्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन कल 26 नवंबर को खेल समाप्त होने के उपरांत किया जाएगा। जिसके पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहेंगे। इस अवसर पर मुनीर अहमद, राहुल देव वर्मा, कैलाश, मुनव्वर अली, अमरजीत सिंह, हरकेश परमार, शाहिद अनेक लोग उपस्थित रहे।
