अपने भाई के साथ थाने पहुंची पत्नी ने भी दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की केस

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

सोनभद्र।
जिले के कोन थाना क्षेत्र में शनिवार को नाराज पत्नी अपने पति को सहयोगियों के साथ जमीन पर पटक कर उसे जमकर पीटा और दाहिनी आंख फोड़ दी। घटना के संबंध में देवर ने केस दर्ज कराई। उधर पत्नी भी अपने भाई को लेकर कोन थाने में पहुंची और पति समेत अन्य पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में यह घटना घटित हुई। घटना के संबंध में
*प्रथम पक्ष प्रकरणः
बदरे आलम पुत्र स्व. वारिस अली, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना कोन, जनपद सोनभद्र द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर वादी उपरोक्त की भाभी अलकमा परवीन पत्नी गुलाम रब्बानी द्वारा अपने पति गुलाम रब्बानी पुत्र स्व. वारिस अली को गाली गलौज देते हुए पटककर दाहिनी आंख फोड़ दी। साथ ही दांत से काट ली है। जगह जगह मांस निकल आई है। खून बह रहा है। यह लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर *मु0अ0सं0 -171/2023 धारा 324, 325, 504, 506 भादवि* बनाम 01. अलकमा परवीन पत्नी गुलाम रब्बानी निवासी ग्राम रामगढ़, थाना कोन, जनपद सोनभद्र 02. बदरे आलम पुत्र स्व0 रमजान, 03. आसीफ हुसैन पुत्र बदरे आलम, 04. तौसीफ आलम पुत्र बदरे आलम, 05. सैदुन पत्नी बदरे आलम निवासीगण ग्राम महुली, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के पंजीकृत किया गया।
इसी संबंध में दूसरा पक्ष भी केस दर्ज करायाः
दूसरी तरफ अलकमा परवीन पत्नी गुलाम रब्बानी निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर वादिनी के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 100000/- रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर गाली गलौज देते हुए मारना पीटना एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 -172/2023 धारा 498 ए, 323, 504, 506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट* बनाम 01. गुलाम रब्बानी (पति) पुत्र स्व0 वारिस अली, 02. रसीदा बेगम (सास) पत्नी स्व0 गुलाम रब्बानी, 03. हसीना खातून (जेठानी) पत्नी तौफिक अहमद, 04. बदरे आलम पुत्र स्व0 वारिस अली, 05. जउआद अली पुत्र स्व0 जमऊल अंसारी समस्त निवासीगण ग्राम रामगढ़ टोला कोलडीहवां, थाना कोन, जनपद सोनभद्र में दर्ज किया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *