
जिला न्यायालय में कार्यरत कुछ न्याययिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में किया गया परिवर्तन
रिपोर्टः विधि संवाददाता
आजमगढ़।
जिला न्यायालय में कार्यरत कुछ न्याययिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परिवर्तन किया गया है। अपर जिला जजफास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक संतोष यादव को अपर जिला जज कोर्ट नंबर पांच बनाया गया है। जबकि अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो रमेश चंद्र को अपर जिला जज कोर्ट नंबर सात बनाया गया है।सीजेएम यशवंत कुमार सरोज को पदोन्नति देकर अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक बनाया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन अशोक कुमार सिंह को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एसीजेएम अनीता को सिविल जज सीनियर डिविजन पद पर नियुक्त किया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन देवेंद्र प्रताप सिंह को एसीजेएम कोर्ट नंबर दस बनाया गया है। मुंसिफ शहर सुनील कुमार सिंह मुंसिफ हवाली दीपक कुमार सिंह तथा जे जे बोर्ड के अध्यक्ष अभिनय सिंह को प्रोन्नत कर एसीजेएम बनाया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन से मीनल वर्मा को मुंसिफ शहर, जागृति को न्यायिक मजिस्ट्रेट ,दीक्षा त्यागी को मुंसिफ हवाली बनाया गया है। सभी न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को पद भार ग्रहण कर लिया।
