
देवर द्वारा की गयी छेड़खानी का विरोध करना पीड़िता को पड़ा भारी
इसी विवाद के चलते पति, सास, ससुर समेत अन्य परिवारिजन हो गये विरोधी
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
बिलरियागंज थाने की पुलिस सोमवार को हलाला के नाम पर अपनी सरहज के साथ बलात्कार करने वाला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर जेल भेजवा दिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक बिलरियागंज जनपद आजमगढ द्वारा धारा 156(3) द. प्र. सं. के तहत वादिनी के देवर शहनवाज द्वारा छेड़खानी की गयी, मना करने पर वादिनी के ससुर इद्रीश व पति सनव्वर द्वारा गाली गलौज देना तथा पति सनव्वर ससुर इद्रीश ,देवर अरबाज व जेठ इस्तेयाक द्वारा मारना पीटना तथा पति सनव्वर ने गैरकानूनी तरीके से तलाक दिया गया व जाफर पुत्र गामा निवासी जगीपुर थाना जगीपुर जनपद गाजीपुर व उसके पति व परिवार के उपरोक्त लोगों ने षड़यंत्र करके सनव्वर के बहनोई जाफर द्वारा वादिनी के साथ शारिरीक सम्बन्ध बनाने तथा जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
गिरफ्तारी का विवरणः
एसपी ने बताया की 20 नवंबर 2023 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज बसंत लाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जाफर पुत्र शमशाद उर्फ गामा निवासी वार्ड नं. 5 जंगीपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को छिंही नहर पुलिया के पास से समय करीब 14.45 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
