
पारस कन्या डिग्री कॉलेज बिंद्राबाज़ार में टैबलेट का हुआ वितरण
पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्कर्मा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बिंद्रा बाज़ार।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध मुहम्मदपुर ब्लाक के बिंद्रा बाजार में स्थित पारस कन्या डिग्री कॉलेज में सोमवार को टैबलेट का हुआ वितरण किया गया। टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा रहे।
उन्होने कहा कि सरकार की इस योजना से सभी छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि आज के समय में पूरा देश डिजिटल हो चुका है। जिसमें छात्राओं को भी डिजिटल होने का मौका मिल रहा है। जिससे इनको शिक्षा में काफी मदद मिलेगी। सरकार द्वारा यह जो स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। इससे आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। आज के इस आधुनिक दौर में बच्चे टैबलेट और स्मार्टफोन का प्रयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य ज्योति विश्वकर्मा के साथ शिव वचन यादव, नागेंद्र मास्टर, राधिका सिंह, शैलेंद्र रावत, अरुण चौहान, अविनाश, अलीना शेख, प्रतिभा चौहान, संध्या यादव, सना आजमी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
