मौके से धार्मिक ग्रंथ और धर्म से जुड़े चिन्ह भी हुए बरामद

कप्तानगंज थाने के बिलारी गांव में चल रहा था इस प्रकार का खेल

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोग कप्तानगंज थाने के बिलारी गांव में लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। इनके कब्जे से उक्त धर्म से जुड़े ग्रंथ और चिन्ह आदि बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजवा दिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में फिरतू राम पुत्र स्व. बीरा राम निवासी ग्राम- बिलारी थाना कप्तानगंज, रघुवीर कुमार पुत्र तुफानी राम निवासी ग्राम धनिया कुण्डी थाना तहबरपुर और सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी सकतपुर थाना अहरौला का नाम शामिल है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को वादी मुकदमा गोमती प्रसाद पुत्र पलटन राम निवासी ग्राम- बिलारी थाना कप्तानगंज ने लिखित तहरीर दिया उसके घर दोपहर करीब बारह बजे अभियुक्तगण 1. फिरतु राम पुत्र स्व. वीरा राम 2. सरस्वती पत्नी फिरतू राम 3. कमला देवी पत्नी बृजेन्द्र कुमार 4. हिरौती पत्नी जगन्नाथ निवासीगण ग्राम- बिलारी, 5. रघुवीर कुमार पुत्र तुफानी राम निवासी ग्राम धनिया कुण्डी थाना तहबरपुर, 6. सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी सकतपुर थाना अहिरौला और बिलारी गांव की अन्य 8-10 महिलाएं द्वारा ईसाई मिशनरी द्वारा ब्रेनवास करके रूपया पैसा का लालच देकर वादी की पत्नी विमला देवी व गांव के अन्य महिलाओं व बच्चों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अन्य की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *