स्टाल लगाने वाले कुम्हार किए जाएगे सम्मानित

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
जनसेवा समिति महिला मंडल द्वारा कुम्हारों के उत्थान के लिए बुधवार को चौधरी गेस्ट हाउस परिसर में दीप मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल ने किया।
उन्होंने कहा कि कुम्हारी प्रथा को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छी पहल है। संस्था की सचिव पूनम उमेश सिंह ने कहा कि कुम्हारी कला दिन प्रति-दिन लुप्त होती जा रही है। इसे बचाने के लिए जो गरीब कुम्हार है उन्हें हम प्रोत्साहित करते हैं। ताकि उनके बनाए हुए उत्पाद ज्यादा से ज्यादा बिक सकें। संस्था की अध्यक्ष मधुमिता ने कहा कि आज तक हमारी संस्था ऐसे लोगों का सम्मान करती चली आ रही है। इस बार हम लोगों ने कुम्हारों का सम्मान किया है। जितने कुम्हारों के स्टाल लगा है उन सभी का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सपना बैनर्जी, कुसुमलता शर्मा, डा. पंखुड़ी मौर्या, गीता सिंह, सारिका सिंह आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *