
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
डॉक्टर वेलफेयर सोसायटी लालगंज द्वारा रविवार को एक सेमिनार का आयोजन चरक हॉस्पिटल बाईपास रोड पर किया गया। जिसमें डॉक्टर एस.आर सरोज ने हाइपरटेंशन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी दिनचर्या को सही तरीके से किया जाय तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। जंक फ़ूड और नमक से बचें। शारीरिक व्यायाम करें। यदि बीमारी की गिरफ्त में आ गये हैं तो नियमित दवा का सेवन करें। सेमिनार में डॉक्टर एम. उपाध्याय, डॉक्टर पी. के. राय, डॉक्टर मोहम्मद अनवर, डॉक्टर राम चंद्र, डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल विश्वकर्मा, डॉक्टर मनोज प्रजापति, डॉक्टर आर आर प्रजापति, डाक्टर शंकर, डॉक्टर एम ए आजमी, डॉक्टर सुरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर इरफान, डॉक्टर राम भुवन, डॉक्टर डी के विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।