दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लोकतंत्र को मजबूत करने और हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट चौराहे पर चल रहे तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान के दूसरे दिन भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक खेलकूद प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में दूसरे दिन 324 लोगों के फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरवाए गए, जबकि 800 नागरिकों ने मतदाता सूची में अपना नाम चेक किया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ जागरूक करना नहीं, बल्कि लोगों को मौके पर ही सुविधा उपलब्ध कराना है। जिनका नाम सूची में नहीं है, उनका फॉर्म-6 और नाम, पता व अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाने में मदद की जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट का महत्व है, कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे, इसी संकल्प के साथ यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे अपने परिवार और युवाओं को भी नाम चेक करने के लिए प्रेरित करें।
तीन दिवसीय यह अभियान लोगों को नाम जोड़ने, संशोधन कराने की सुविधा देने के लिए चल रहा है। दूसरे दिन मिले जनसमर्थन से आयोजकों में उत्साह है। इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव, राज सिंह, अमन श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अंकित राय, संदीप भारद्वाज, अनुराग कुमार, चंदन वर्मा, अवन, विभु, आनंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *