दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर थाना रौनापार क्षेत्र के महुला के पास दो कारों व बाइक की टक्कर में एक कार सवार की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस व एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलैंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां कार सवार घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान मृत्युंजय राय (42) पुत्र ऋषिदेव राय निवासी बर्जी थाना कंधरापुर के रूप में हुई। घायलों में मुन्ना राजभर पुत्र बगेई व पत्नी भोली निवासी हारथौली थाना दोहरीघाट हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार दोहरी घाट की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रही थी जबकि दूसरी कर आजमगढ़ की ओर से दोहरीघाट की तरफ जा रही थी। आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर महुला गांव के पास अनियंत्रित हो जाने से दोनों कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी दरम्यान आ रही एक बाइक भी कारों की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार पति पत्नी दोनों घायल हो गए। मृतक मृत्युंजय राय दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के पास एक लड़का और एक लड़की है। मौत की सूचना पर मृतक के परिवार में चीख पुकार मची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *