दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर मोड़ नहर पुलिया पर एक महिला को रोककर उसके गले से चेन छीनने का प्रयास करने वाली दो महिलाओं को ग्रामीणों ने दबोच लिया। घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराते हुए महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शनिवार को पुलिस इन दोनों के खिलाफ केस दर्जकर चालान करके दोनों को जेल भेजवा दिया।
थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव निवासी मीरा पत्नी राजेश, संध्या पत्नी अरुण बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कांखभार तेंदुआ की रहने वाली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 21 नवंबर को एक महिला कहीं जा रही थी। मोलनापुर मोड़ नहर पुलिया के पास इन दोनों ने महिला को रोक लिया और गले से चेन छीनने का प्रयास करने लगी। इस दौरान पीड़िता ने षोर मचाया और मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इन दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर ली। शनिवार को इन दोनों का चालान कर जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *