सुरेंद्र राय

पटवध।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले दो युवकों को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो शेयर करके भौकाल दिखाना भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और दोनों युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर उन्हें जेल भेजवा दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवकों में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव निवासी विकास यादव पुत्र संतराज और दूसरा बिलरियागंज कस्बे के वार्ड नंबर 11 शिवनगर मुहल्ला निवासी विकास यादव पुत्र विरेंद्र यादव है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इन दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत मिली कि दोनों युवक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर तमंचे के साथ अपनी फोटो शेयर करके भौकाल बना रहे थे। असलहे के साथ फोटो देख आमजन में इनके नाम की दहशत थी। घटना के संबंध में किसी ने पुलिस से शिकायत कर दिया। एसओ बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इन दोनों युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक-एक तमंचा और एक-एक कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों युवकों का चालान कर उन्हें जेल भेजवा दिया।

*आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार*
आजमगढ़। सोषल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक व्यक्ति का अष्लील फोटो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को दीदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज जयप्रकाष यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पिंटू मौर्या पुत्र हरिष्चंद्र है। वह दीरारगंज थाने के भादो गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिंटू मौर्या द्वारा एआई के जरिए एक व्यक्ति की अष्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस केस दर्ज कर गुरुवार को आरोपी पिंटू को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *