नरेंद्र बहादुर राय

आजमगढ़।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कोडर अजमतपुर निवासी संदीप यादव विदेश जाने के लिए अपना पासपोर्ट बनवाया था। इसी बीच साथियों के माध्यम से थाना बिलरियागंज के जमीन पड़री निवासी सुनील यादव से उसकी मुलाकात हो गई। विदेश जाने की चर्चा में सुनील ने संदीप को भरोसा दिलाया कि उसका काम अवश्य हो जाएगा। लेकिन पैसा खर्च करना पड़ेगा। वह अब तक कई लोगों को विदेश भेज चुका है। सभी मौज में हैं। सुनील ने वीजा के लिये सवा लाख की मांग किया।सुनील के झांसे में आकर विदेश जाने के नाम पर संदीप ने उसे कई किश्तों में कुल एक लाख छब्बीस हजार रुपये दे दिया। ऐसा होने के बाद संदीप के मन में रोज सुनहले सपने सजते संवरते रहे। इसी दरम्यान 29 अगस्त 2025 को संदीप को बीजा के लिए दिल्ली बुलाया गया। जब वह दिल्ली पहुंचा तो विदेश जाने के लिए सुनील ने उसे हवाई जहाज का टिकट थमा दिया। फिर वहां से रफूचक्कर हो गया। लेकिन जांच के बाद टिकट फर्जी निकला। इसके बाद संदीप, सुनील से पैसा वापस करने की मांग करने लगा। लेकिन सुनील पैसा वापस करने में टाल मटोल करता रहा। अंततः संदीप को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पीड़ित संदीप ने 10 नवंबर 2026 को सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली उनिरीक्षक शशि सिंह जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *