दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में फरार चल रहे दोनों पक्ष के पांच आरोपियों को सिविल लाइंस मुहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


सीओ सिटी शुभम तोदी के मुताबिक गिरफ्तार एक पक्ष के आरोपियों में सिधारी थाने के हथिया गांव निवासी रितेश सोनकर उर्फ अंगद और शहर के कालीनगंज कदमघाट मुहल्ला निवासी प्रदीप सोनकर तथा दूसरे पक्ष से सिधारी थाने के सर्फुद्दीनपुर गांव निवासी महेंद्र गुप्ता और इशान, बिहार प्रदेश के पूर्वी चंपारण जिला निवासी सोनू दास का नाम शामिल है। सीओ ने बताया कि डीएवी कालेज परिसर में पटाखा फोड़ने के विवाद में इन दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने तहरीर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *