दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नगर पंचायत बूढ़नपुर के चेयरमैन मंशा राम बीते 22 अक्टूबर 2026 को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 शेरवा की निषाद बस्ती में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने गये थे।
आरोप है कि इस दरम्यान चार लोग उनको घेर कर दो लाख की रंगदारी की मांग करने लगे। आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता एवं गालीगलौज किया। रंगदारी न देने पर जान मारने की भी धमकी दी। चेयरमैन के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों को मौके की तरफ आता देखकर आरोपी बदमाश भाग निकले। चेयरमैन ने अतरौलिया थाने में 31 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें दो ज्ञात रतनपाल यादव पुत्र राम अचल यादव निवासी बुढ़नपुर (पाण्डेय का पूरा) तथा सूरज वर्मा पुत्र रमेश वर्मा शेरवा थाना अतरौलिया, एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चेयरमैन का आरोप है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अपराधियों के इस कारनामे से चेयरमैन का परिवार काफी दहशत में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *