दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस मेगा कैंप में विभिन्न योजनाओं से लगभग 878 लोगों को लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ़ जस्टिस में जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा कैंप की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस मेगा कैंप का उद्देश्य यही है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को अवश्य मिले। जिला जज और अन्य न्यायिक अधिकारी विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल पर गए और लाभार्थियों से बात की और उन्हें लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग के कैंप पर कई न्यायिक अधिकारियों ने शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कराई। वहीं नेत्र परीक्षण कैंप भी लगाया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने बताया कि मेगा कैंप में जिला जज तथा एसपी सिटी व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, प्रतीकात्मक चेक, दिव्यांगो को ट्राईसाइकिल वितरित किया। मेगा कैंप में कुल 34 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर एसपी सिटी मानुष पारीक, डीडीओ संजय कुमार, अपर जिला जज विजय कुमार वर्मा, ओम प्रकाश मिश्रा,अजय श्रीवास्तव, बालकृष्ण एन रंजन, अनुपम कुमार त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह, सिविल जज सीनियर रश्मि चन्द, एसीजेएम नीतिका राजन, के आर आनंद, अतुल पाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन के फराज़ हुसैन, रविकांत, आशुतोष मणि, वीनस कुमार, कामाक्षी सागर, प्रवीण प्रियदर्शी,सौरभ कुमार, निहारिका यादव, रिपुदमन सिंह, अभिषेक स्वामी,आदेश प्रताप सिंह, अक्षत सोनकर, रामेष्टधर द्विवेदी, वंशिका श्रीवास्तव, अनामिका सिंह, जाह्नवी, अंकिता गोंड आदि न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *