दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर सियरहा के प्रांगण में मंगलवार को एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 108 दिव्यांग बच्चों को आवश्यकतानुसार ट्राईसाइकिल सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इस उपकरण के चलते अब इन दिव्याग बच्चों को स्कूल सहित विभिन्न जरूरी स्थानों पर जाने में काफी आसानी होगी। इसको लेकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं अभिभावक भी काफी प्रसन्न दिखे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण विभाग एवं बेसिक शिक्षा परिषद के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर समेकेतिक शिक्षा के जिला समन्वयक संतोष कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला रानी, सूर्यप्रताप, अर्जुन, मुन्नीलाल, लालचंद यादव, अवधेश पाटिल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *