दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली के क्षेत्र के लालगंज बाजार में बाइपास पर स्थित न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेंट में बैठे युवक और किशोरी को किशोरी के पिता ने गोली मार दी। गोली लगने से किशोरी की मौत हो गयी। जबकि युवक का इलाज चल रहा। शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना करके लौट गये।
एसपी सिटी ने बताया कि देवगांव कोतवाली के मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) पुत्र जीतबहादुर सिंह व इसी थाने के पकड़ी खुर्द गांव निवासी अक्षरा सिंह (15) पुत्री नीरज कुमार सिंह है। शुक्रवार को दोनों घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों लालगंज बाइपास पर स्थित न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे। तभी कोई आया और इन दोनों को गोली मार दिया। गोली पहले किशोरी को लगी, इसके बाद युवक को मारी गयी। होटल में मौजूद लोगों के मुताबिक जिस समय किशोरी को गोली मारी गयी। उस समय युवक उठकर भागने लगा। आरोपी ने सड़क पर दौड़ाकर युवक को गोली मार दिया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर के मुताबिक गोली लड़की के चेहरे में लगकर फंसी है, जबकि युवक के गर्दन में फंसी हुई है। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गयी। जबकि युवक का इलाज चल रहा।
एसपी सिटी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। किशोरी की हत्या उसके पिता ने किया है। लाश पीएम को भेजवा दी गयी है।
पुलिस अपने स्तर से जांच करते हुए सच का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *