दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
आजमगढ़ – जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिधारीगंज बाजार में शुक्रवार की रात्रि में एक मनबढ़ ने अपने ही परिवार के लोगों पर उस वक्त पिकअप चढ़ा दिया। जिस समय परिवार के लोग झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान दबकर मनबढ़ के पिता सलाउद्दीन 50 की दबकर मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इनका इलाज चल रहा है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव के सिधारीगंज बाजार में सलाहुद्दीन अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार की रात्रि में लगभग 12 बजे सलाउद्दीन के लड़के अफरोज व उसकी मां में विवाद हो गया। जिसमें मारपीट हो गई। सलाउद्दीन व उसके पड़ोसी बीच बचाव करने पहुंचे तभी सलाउद्दीन का छोटा पुत्र फिरोज पिकअप पर अलमारी लदे हुए कहीं से आ गया और गुस्से में पिकअप को सलाउद्दीन व अन्य लोगों के ऊपर चढ़ाते हुए निकल गया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार होने लगी। इस दौरान पासपड़ोस के लोग पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले आए। जिसमें सलाहुद्दीन 50 पुत्र मो. यूनुस और उसके पड़ोसी संतोष गोंड़ उम्र 50 वर्ष पुत्र लालचन्द, सुशील गोंड़ 22 पुत्र सन्तोष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सलाउद्दीन को मृत्यु घोषित कर दिया। वही घायल विष्णु गोंड़ 19 वर्ष पुत्र सन्तोष ,अंशुल गोंड़ 21 वर्ष अनिल ,बीना गोड़ 40 वर्ष पत्नी अनिल, अभिमन्यु 18 वर्ष पुत्र सन्तोष, अफसरी 45 वर्ष पत्नी तौफिक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतक के भाई जलालुद्दीन ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *