दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी दौना ज़ेहतमंदपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे गांव से कुछ दूर पर स्थित धनखरा पोखरा पर उसकी लाश रस्सी के सहारे पेड़ से लटकती मिली। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान आयुष (20) पुत्र मनोज के रुप में हुई। वह कक्षा 12 का छात्र था। अपने ननिहाल चौकी दौना ज़ेहतमंदपुर गांव में बचपन से ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। युवक मंगलवार की शाम को घर से निकला, इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देवगांव कोतवाली पर युवक के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। दूसरे दिन बुधवार की सुबह उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से लटकती मिली। शव मिलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृत युवक आयुष बरदह थाना क्षेत्र के भागमलपुर भीरा गांव का निवासी था। अपने ननीहाल चौकी दौना ज़ेहतमंदपुर में स्थित ननिहाल में रहता था। मृतक आयुष अपने 3 भाई बहनों में सबसे बड़ा था। दूसरी बहन अनुष्का 17 वर्ष 11 वीं की छात्रा व तीसरा भाई अनुज 15 वर्ष 9 वीं का छात्र है। मां अनीता व पिता मनोज को मौत की सूचना पर सदमे में हैं। नाना नाथे राम का कहना है कि जब से गायब था काफी तलाश की गई किंतु नहीं मिला। घटना की सूचना तब मिली जब कुछ ग्रामीण पोखरे की तरफ शौच करने पहुंचे। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व देवगांव पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगा पाएगा, जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *