

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र राय की प्रथम पुण्यतिथि तहसील परिसर में भाजपा लालगंज के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने अश्रुपूरित नेत्रों से जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि योगेंद्र राय का असमय चला जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी घटना थी। उनके जाने से हम सभी कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे हैं।उनके जैसा बहादुर योद्धा मिलना असंभव है। जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, अशोक कुमार सिंह व कमलेश सिंह ने उन्हें एक समर्पित निष्ठान कार्यकर्ता बताया। पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व क्षेत्रीय संयोजक भारतीय जनता पार्टी ओम प्रकाश सिंह, सुनीश श्रीवास्तव, संतोष राय, अशोक राय, हरीश यादव ने कहा कि योगेंद्र राय एक कर्मनिष्ठ, समर्पित कार्यकर्ता थे। गरीबों की लड़ाई बहादुरी से लड़ते थे। क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या के लिए वह संघर्ष करने को तैयार रहते थे।
मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने आगंतुक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार मोदनवाल एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर प्रेम नाथ सिंह, सुरेंद्र राय, चंद्रकांत राय , श्रीकांत राय, आनन्द राय, आदर्श राय, विशाल राय, शिवशंकर मिश्र, अनिल राज गुप्त , अवनीश राय बंटी ,मिठाई चौहान ,अवनीश राय उर्फ रिंकू राय, राम पूजन यादव ,जवाहर आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
